जानें, प्रेग्नेंसी में तैराकी कितना है जरूरी, क्या हैं फायदे और नुकसान?

जानें, प्रेग्नेंसी में तैराकी कितना है जरूरी,  क्या हैं फायदे और नुकसान?

सेहतराग टीम

महिलाओं के जीवन में गर्भ धारण करना एक सुखद अनुभव होता है। इसलिए इस क्षण को सभी महिलाएं अपने जीवन में जीना चाहती हैं। ये वो पल होता है जब वो मां बनती हैं। एक महिला के जिंदगी में ये वक्त काफी कीमती होता है। इसकी शुरूआत में सभी महिलाओं को कई तरह की एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। उन एक्सरसाइज में तैराक भी आता है जिन महिलाओं को तैराकी में रूची होती है वो अक्सर अपने इस इच्छा को इस अवस्था में दबा कर रखती है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान तैरना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। जी हां इसकी सलाह डॉक्टर भी देते है। लेकिन सवाल ये उठता है क्या प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के लिए तैरना उचित है? आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए तैराकी करना शारीरिक और मानसिक सेहत पर कैसे असर डाल सकता है-

पढ़ें- ब्रेस्‍टफीडिंग न कराने से महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

तैराकी क्यों?

  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की पीठ, पेट और घुटनों पर खास असर पड़ता है। ऐसे में तैरना एक हल्का और असरदार व्यायाम है, जो बच्चे और मां की सेहत के लिए अच्छा है।
  • फेफड़ों और दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है स्वीमिंग। स्वीमिंग फेफड़ों और दिल की एक्सरसाइज है, जो बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में सहायक होती है।
  • प्रेग्नेंसी में वजन और शुगर को कंट्रोल करती है स्वीमिंग- प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना आम समस्या है। अगर प्रेग्नेंट लेडी स्वीमिंग करती है तो उसका वजन कंट्रोल रहता है, साथ ही महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा भी कम रहता है। तैरना एक हल्की और असरदार एक्सरसाइज है, जो आपके वज़न को कंट्रोल करती है।
  • कूल रखने के साथ ही मांसपेशियों में दर्द और सूजन को कम करती है-स्वीमिंग गर्मियों में आपको कूल रखती है। शरीर के पानी में डूबने से अंगों में सूजन कम हो जाती है। सूजन कम होने की वजह से आपकी बॉडी में दर्द की शिकायत नहीं रहती। स्वीमिंग गर्भावस्था के दौरान आपके ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखती है।

तैरते समय आप कैसे सुरक्षित रह सकती हैं?

  • गर्भावस्था के दौरान तैराकी करना सुरक्षित होता है, लेकिन तैरते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है।
  • खुले पानी या पूल में तैरते समय जागरूक रहें- यदि आप समुद्र, झील या नदी में तैर रहे हैं, तो पानी की धाराओं पर ध्यान दें। संभव हो तो परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ तैरें।
  • पूल में मौजूद क्लोरीन महिला के स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से खतरनाक नहीं है, ये बात कई अध्ययनों में सामने आ चुकी है।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को चाहिए कि वो ज्यादा तेजी से नहीं तैरें, वरना उन्हें सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
  • सनस्क्रीन को न भूलें- स्किनकेयर हमेशा आवश्यक होती है, स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अधिक धूप के प्रति संवेदनशील हो सकती हैं।
  • यदि आप प्रेग्नेंसी से पहले तैरती नहीं हैं तो प्रेग्नेंसी के दौरान भी शुरुआत कर सकती हैं। बस धीमी शुरुआत करें और सुरक्षित रहें। यदि आप तैराकी से अपरिचित हैं, तो आराम करने या व्यायाम करने के लिए पूल के उथले सिरे का उपयोग करें।

 

इसे भी पढ़ें-

प्रेग्‍नेंसी में अमरूद खाना चाहिए या नहीं, क्या फायदे और नुकसान हैं

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।